95 साल की मां को कांवड़ पर लेकर निकला बेटा:काशी विश्वनाथ में 3 किमी लंबी लाइन, बरेली में हेलिकॉप्टर से बरसाएंगे फूल
आज सावन का तीसरा सोमवार है। नाग पंचमी भी। 2003 के बाद 23 साल बाद ऐसा खास संयोग बना है। यूपी में शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ है। मंगला आरती के बाद सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के कपाट खोल दिए गए हैं। काशी विश्वनाथ में 3 किमी लंबी लाइन है। अब तक 5 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। यहां से गंगाजल लेकर भक्त रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए। बाबा विश्वनाथ आज अर्धनारीश्वर स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं। इधर, फिरोजाबाद में बेटे ने 95 साल की तीन बेटे मां विरमा देवी को कांवड़ में लेकर निकले हैं। वह 100 किमी तक बदायूं जाएंगे। तीन बेटों ओम प्रकाश, भागीरथ सिंह और जनक सिंह के साथ ही नाती-पोते भी हैं। कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में रात 2 बजे मंगला आरती हुई। इसके बाद कपाट खोल दिए। वहीं, बरेली के बाबा वर्खंडीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। फूलों की बारिश होते ही श्रद्धालु मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। देखिए 3 तस्वीरें… यूपी में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
