बसंत विहार आश्रम में साधुओं के कब्जे के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने एयरपोर्ट थाना घेर
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पीपलगांव स्थित बसंत विहार आश्रम में कथित अवैध कब्जे को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चौकी और एयरपोर्ट थाने पहुंचकर साधुओं को आश्रम से हटाने की मांग की।
आश्रम के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुप्ता तथा एडवोकेट गजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले एक साधु स्वयं को कामाख्या से आया बताकर दो दिन के लिए आश्रय मांगने आया था। मानवता के आधार पर उसे ठहरने की अनुमति दी गई, लेकिन बाद में उसने चार अन्य साधुओं को भी बुलाकर आश्रम में डेरा जमा लिया। आरोप है कि साधु आश्रम पर अपना अधिकार जताने लगे और ग्रामीणों को पूजा-पाठ करने से भी रोकने लगे।
इससे नाराज ग्रामीण थाने पहुंचे और साधुओं को तत्काल आश्रम से हटाने की मांग पर अड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और स्पष्ट किया कि जब तक साधुओं के पास वहां रहने के वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते, तब तक उन्हें आश्रम में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही पुलिस ने सभी पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर उपस्थित मानस दुबे ने कहा कि ये जो साधु आए है इनका कोई पता नहीं है यह आश्रम में आकर कब्जा करना चाहते जिससे ग्रामीणों में इनके खिलाफ अक्रोश व्याप्त है।
अमरनाथ झा पत्रकार- 9415254415
