यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश, बिजनौर में बाढ़:हाईवे बंद, सड़कों पर नाव चली; आज सभी 75 जिलों में बरसात का अलर्ट

0
यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश, बिजनौर में बाढ़:हाईवे बंद, सड़कों पर नाव चली; आज सभी 75 जिलों में बरसात का अलर्ट

यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। सोमवार तड़के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी-मिर्जापुर समेत 10 शहरों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में तड़के 3 बजे से ही रुक-रुक कर फुहारें पड़ रही हैं। कानपुर में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। वाराणसी में भारी बारिश के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भीगते हुए भक्तों लंबी कतारें दिखाई दीं। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर-सीतापुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उधर, पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी 6 गांवों में घुस गया। सड़कों पर नाव चल रही है। 5 दिनों से गंगा नदी का पानी बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर बह रहा है। बैरिकेडिंग लगाकर हाईवे के कुछ हिस्से को बंद कर दिया है। इसी हाईवे पर रविवार को पांडवनगर चौकी के पास बाढ़ में एक एंबुलेंस फंस गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एंबुलेंस लादकर निकाला। फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी 3-4 गांवों में घुस गया। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। घाट किनारे बने 50-60 छोटे मंदिरों में पानी भर गया। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- ओडिशा और छत्तीसगढ़ पर सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब यूपी की ओर खिसक आया है। इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी मानसूनी हवाओं ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को तेज कर दिया है। अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे यूपी में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें