कौशाम्बी में सख्त हुए एसपी सत्यनारायण प्रजापती, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर दिया जोर

0
Kaushambi voice

👉 साप्ताहिक समीक्षा में लंबित मामलों के निस्तारण व मिशन शक्ति को प्रभावी बनाने के निर्देश

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
समीक्षा के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने गंभीर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

 

महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने विशेष संवेदनशीलता बरतने की बात कही और मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
इसके साथ ही एसपी ने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और गति बनाए रखने के लिए अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।
गोष्ठी के अंत में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने टीम भावना के साथ कार्य करने और आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Amarnath jha Kaushambi -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *