बिजली विभाग पर RTI का वार: गलत बिलिंग और मीटर जांच पर मांगी पूरी जानकारी
प्रयागराज। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एक उपभोक्ता ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत विस्तृत जानकारी मांगी है। आवेदक अमरनाथ झा द्वारा ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल के माध्यम से दायर आवेदन में बिजली बिलिंग, मीटर जांच और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर बिंदु उठाए गए हैं।
आरटीआई आवेदन में उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि बम्हरौली पावर हाउस क्षेत्र में एक उपभोक्ता के यहां 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक बिजली बिल में अनियमितताएं सामने आई हैं। विशेष रूप से “ग्लोबल मीटर रीडिंग” संबंधी तकनीकी त्रुटि का जिक्र करते हुए इसकी पूरी जानकारी और कारण मांगे गए हैं।
इसके साथ ही मीटर की जांच, निरीक्षण (Inspection) की प्रक्रिया, मीटर बदलने की स्थिति, और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आवेदक ने यह भी पूछा है कि यदि बिल गलत पाया जाता है तो उसके संशोधन (Bill Revision) की क्या समयसीमा और नियम हैं।
आरटीआई में यह भी मांग की गई है कि संबंधित प्रकरण में किन अधिकारियों/कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होती है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। आवेदन में कुल 9 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी गई है, जिससे विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सीधा दबाव बनेगा।
अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर इन सवालों का जवाब देता है या नहीं, क्योंकि यह मामला उपभोक्ताओं के अधिकार और विभागीय कार्यशैली दोनों पर अहम सवाल खड़े करता है।
Amarnath jha Kaushambi journalist – 9415254415
