नगर पालिका मंझनपुर में फर्जी एफडीआर सत्यापन का मामला, लाखों की धनराशि पर उठे सवाल
कौशाम्बी । जिले के मंझनपुर नगर पालिका परिषद में फर्जी एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट) सत्यापन का मामला सामने आया है। दस्तावेज के अनुसार, इंडियन ओवरसीज बैंक, मंझनपुर शाखा के नाम पर एफडीओ सत्यापन की प्रक्रिया की गई, जिसमें लगभग ₹45,88,067.00 की धनराशि का उल्लेख है। संबंधित एफडीआर संख्या 0669221 बताई गई है। जारी पत्र की तारीख 14 जनवरी 2026 दर्ज है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
दस्तावेज में यह भी उल्लेख है कि एफडीओ सत्यापन के दौरान बैंक और नगर पालिका के बीच धनराशि एवं पक्ष को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। पत्र में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट/प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में फर्जीवाड़ा या वित्तीय अनियमितता की आशंका के चलते जांच की मांग तेज हो गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह नगर पालिका में बड़ा घोटाला साबित हो सकता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन मामले ने स्थानीय स्तर पर हलचल जरूर बढ़ा दी है।
Amarnath jha Kaushambi – 8318977396
