कौशाम्बी में हुआ भीषण सड़क हादसा ,8 लोगों की मौत ,20 घायल
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 50 50 हजार की आर्थिक सहायता ।
कौशांबी ।जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दर्शनार्थियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। पिकअप में कुल 28 लोग सवार थे, जो प्रयागराज से मुंडन संस्कार कराकर फतेहपुर लौट रहे थे।
मौके पर एसपी पहुंचे, राहत-बचाव जारी….. 
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी राजेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की कमान संभाली। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए PHC सिराथू और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास जारी है, जबकि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।
Amarnath jha Kaushambi journalist
