कौशाम्बी: किसानों और जनहित के मुद्दों पर सकिपा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

0
Kaushambi voice

कौशाम्बी में किसानों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) ने सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह को सौंपा।
जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश और तेज आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से आम जनता परेशान है, वहीं नवरात्रि के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप होने पर भी चिंता जताई और कहा कि इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सूखी नहरों में पानी छोड़ने, गांवों के तालाब भरवाने, जर्जर बिजली तारों को दुरुस्त कराने और सिराथू ब्लॉक के मानपुर गौरा जुवरा में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की भी मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद सौंपे गए ज्ञापन में सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान अजय सोनी, प्रेमचंद्र केसरवानी, प्रदीप शुक्ला, भगवानदास बर्मा, जुम्मन अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amarnath jha Kaushambi – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *