कौशाम्बी: उप कृषि निदेशक कार्यालय बना ‘खाला जी का घर’, कर्मचारी रहते नदारद
कौशाम्बी जिले में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिला मुख्यालय स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में कर्मचारियों की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। आरोप है कि कार्यालय के कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी से गायब रहते हैं और जब आते भी हैं तो केवल हस्ताक्षर करके तुरंत फरार हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों और फरियादियों का कहना है कि ऑफिस का माहौल पूरी तरह लचर हो चुका है। वरिष्ठ सहायक सीमा पांडे और प्रधान सहायक कैलाश नाथ पांडे के बारे में भी शिकायत है कि वे अक्सर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दूर-दराज से आने वाले किसान और आम नागरिक घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौटने को मजबूर हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि कर्मचारियों पर जिला प्रशासन का कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा। लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी का भी इन कर्मचारियों पर कोई खौफ नहीं है, जिसके चलते मनमानी चरम पर है।
यह पूरा मामला जिला मुख्यालय के उप कृषि निदेशक कार्यालय का है, जहां व्यवस्था सुधारने की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो यह लापरवाही किसानों और आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
Amarnath jha Kaushambi (9415254415)
