कौशाम्बी में RTI से होगा बड़ा खुलासा, जिला पंचायत के विकास कार्यों पर मांगी गई विस्तृत जानकारी

0
Kaushambi voice

👉 ऑनलाइन RTI के जरिए 2023-26 के खर्च, DPR और भुगतान की पूरी जानकारी मांगी…

कौशाम्बी जिले में विकास कार्यों को लेकर पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत एक ऑनलाइन आवेदन दाखिल कर जिला पंचायत कार्यालय से कई अहम जानकारियां मांगी गई हैं। यह आवेदन 23 मार्च 2026 को दाखिल किया गया है, जिसमें वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक के सभी विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा तलब किया गया है।
आवेदनकर्ता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशाम्बी के उपाध्यक्ष अमरनाथ झा (पत्रकार)ने अपने RTI में जिला पंचायत कौशाम्बी द्वारा कराए गए कार्यों की सूची, उनकी लागत, स्वीकृति तिथि और कार्यदायी संस्था की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही हर कार्य में खर्च की गई राशि का बिल और वाउचर सहित प्रमाण भी मांगा गया है, जिससे वित्तीय पारदर्शिता की सच्चाई सामने आ सके।

RTI में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संबंधित कार्यों की DPR (Detailed Project Report), टेंडर प्रक्रिया, चयनित ठेकेदारों का विवरण और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र (Completion Certificate) उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा यदि किसी कार्य में अनियमितता पाई गई हो तो उसकी जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है।
सबसे अहम बिंदु यह है कि भुगतान से जुड़े PFMS और बैंक ट्रांजेक्शन का पूरा रिकॉर्ड भी तलब किया गया है। इससे यह पता चल सकेगा कि सरकारी धन का उपयोग सही तरीके से हुआ या नहीं।
आवेदनकर्ता ने 30 दिनों के भीतर सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग इस RTI का कितना पारदर्शी और समयबद्ध जवाब देता है। अगर समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो यह मामला बड़े स्तर पर उठ सकता है और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते है

Amarnath jha Kaushambi (journalist) 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *