डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, चार महापुरुषों की मूर्तियों का अनावरण
कौशाम्बी । जिले में केशव प्रसाद मौर्य ने मंझनपुर नगर पालिका के मॉडल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार फौजी के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस दौरान उन्होंने वीरांगना ऊदा देवी पासी, अवंती बाई लोधी, भगवान परशुराम और संत गाडगे महाराज की मूर्तियों का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे तथा पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस और प्रदेश में सपा को जनता 2047 तक सत्ता में नहीं आने देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में त्योहारों पर दंगे होते थे, जबकि वर्तमान सरकार में शांति व्यवस्था कायम है। इस दौरान उन्होंने सपा विधायक पूजा पाल को 2022 में जिले में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया और आगामी चुनावों में तीनों सीटें जीतने का आह्वान किया। साथ ही सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए जनता का समर्थन मांगा।
अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396
