62 लाख बिजली बकाया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, क्रेशर मशीन सीज
चित्रकूट । जिले में बकाया वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तहसील कर्वी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोंडा में संचालित एक क्रेशर मशीन पर गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू के निर्देश पर की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गोंडा में गांटा संख्या 220 पर संचालित राजेन्द्र शर्मा की क्रेशर मशीन को प्रशासन ने सीज कर दिया। इसके साथ ही मौके पर खड़े डंपर/ट्रक नंबर UP 96 T 4676 और एक मोटरसाइकिल को भी प्रशासन ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
बताया जा रहा है कि राजेन्द्र शर्मा के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा जारी वसूली प्रमाण पत्र के तहत करीब 62 लाख 36 हजार 346 रुपये की बकाया राशि है। लंबे समय से बकाया जमा न करने के कारण प्रशासन ने वसूली की कार्रवाई करते हुए यह सख्त कदम उठाया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी बकाया की वसूली के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।
अमरनाथ झा – 8318977396
