उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, केंद्रों का निरीक्षण

0
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले एसपी ने भरवारी के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले एसपी ने भरवारी के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने थाना कोखराज क्षेत्र के भरवारी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

भरवारी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण करते एसपी राजेश कुमार।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, कक्ष व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा के दौरान अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्र के आसपास सघन निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *