कौशाम्बी में तालाब की जमीन पर ‘खेल’, लेखपाल पर पैसे लेकर 19 लोगों को कब्जा दिलाने का आरोप चायल तहसील के समसपुर गांव में तालाब नंबर 690 और 328 पर अवैध मकान, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

0
Kaushambi voice

👉 कौशाम्बी में सरकारी तालाब की जमीन पर बड़ा कब्जा कांड, समसपुर गांव के लेखपाल पर पैसे लेकर कब्जा कराने का आरोप

👉 तालाब नंबर 690 और 328 पर खड़े हो गए मकान, 19 लोगों को कब्जा दिलाने की शिकायत से मचा हड़कंप

👉 राजस्व विभाग की मिलीभगत के आरोप से गरमाया मामला, डीएम से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष

👉 डीएम से उच्चस्तरीय जांच और कब्जा हटाने की मांग, तालाब बचाने को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा …

कौशाम्बी: चायल तहसील क्षेत्र के समसपुर गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर बड़े पैमाने पर कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के एक महिला ने डीएम और तहसील प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र के लेखपाल गजेंद्र सिंह ने कथित रूप से पैसे लेकर तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करवा दिया है ।
शिकायतकर्ता के अनुसार गांव में स्थित तालाब नंबर 690 और 328, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज सार्वजनिक जलाशय हैं, उन पर करीब 19 लोगों को कब्जा दिलाकर मकान बनवा दिए गए। आरोप है कि यह पूरा खेल राजस्व विभाग की मिलीभगत से हुआ है।
ग्रामीण का कहना है कि तालाब की जमीन को लेखपाल पैसे लेकर कब्जा करवाया और फिर धीरे-धीरे वहां पक्के मकान खड़े कर दिए गए। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के दोनों तालाब पूरी तरह खत्म हो जाएंगे, जिससे जल संरक्षण और पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ेगा। लेखपाल ने गांव के ही शिव प्रताप को तलबी में मकान बनवा दिया है और एक अन्य तालाब में खेती करवा रखा है ,खुद की ऑफिस बना रखा है ।
पीड़ित ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अमरनाथ झा पत्रकार कौशाम्बी – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें