Fri. Apr 11th, 2025

अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका मंझनपुर ने निकाली संविधान दिवस पर भव्य रैली

संविधान दिवस पर निकाली गई भव्य रैली ,जिले में कई संस्थानों में मनाया गया संविधान दिवस 

कौशांबी । नगर पालिका परिषद मंझनपुर ने संविधान दिवस के अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उर्फ फौजी ने किया। यात्रा नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा तक निकाली गई। संविधान दिवस पर यह आयोजन भारत के लोकतंत्र, एकता और समानता के प्रतीक पवित्र संविधान को समर्पित था।

रैली के समापन स्थल, कांशीराम गेस्ट हाउस, पर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण कर सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलें और समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दें। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने और इसके आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया।

रैली और कार्यक्रम में अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, श्री विजय तिवारी, सम्मानित सभासदगण और नगर पालिका के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले लोगों ने संविधान की गरिमा को बनाए रखने और इसे जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली। इस आयोजन ने स्थानीय जनता को संविधान के महत्व का एहसास कराते हुए एकता और समानता का संदेश दिया। नगर पालिका मंझनपुर के इस प्रयास की हर ओर प्रशंसा हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें