Wed. Apr 24th, 2024

थाईलैण्ड से आयीं अष्टधातु की 242 बुद्व प्रतिमाओं का गगन मलिक ने किया दान,जैसे सम्राट अशोक ने बनवाए थे 84000 हजार स्तूप, गगन मलिक ने 84000 बुद्व प्रतिमाओं का वितरण करने का रखा लक्ष्य

👉 प्रयागराज के रास्ते पहुॅची देश के विभिन्न राज्यों में थाईलैण्ड से आयीं 242 बुध प्रतिमाएं।

👉 सिने अभिनेता गगन मलिक ने प्रयाग संगीत समिति में अपने हाथों से किया बुद्ध मूर्तियों को दान ।

प्रयागराज । फिल्म व सीरियल में राम, कृष्ण, हनुमान और श्रीलंका में अभिनीत सिद्वार्थ गौतम का रोल अदा करने वाले अभिनेता व धम्मदूत डाॅ0 गगन मलिक ने रविवार को प्रयाग संगीत समिति में तथागत भगवान गौतम बुद्व का संदेश दिए । उन्होंने 21 अगस्त 2023 को थाईलैण्ड देश से आयीं अष्टधातु की 242 बुद्व प्रतिमाओं का दान किया। जोकि देश के कर्नाटक हुगली के कुमार कमलेश, दिल्ली से चिन्तामणी सरोज, हरियाणा से मोहन लाल जाटव, राजस्थान से सुजीत कुमार गहलोत, रायबरेली से विनोद कुमार मौर्य, सुशील कुमार मौर्य, बिहार से धर्मेन्द्र कुमार चैधरी, मध्य प्रदेश के रामलखन, उत्तराखण्ड से जितेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द्र, छत्तीसगढ़ से आकाश पासवान, इटावा से सतीश कुमार निगम सहित अन्य राज्यों व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने वाले भगवान बुद्व में आस्था रखनें वालों ने ग्रहण किया।

अखिल भारतीय बुद्व-अम्बेडकर शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति कौशाम्बी द्वारा आयोजित ‘बुद्व धम्म एवं भारत’ पर चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धम्मदूत सिने अभिनेता डाॅ0 गगन मलिक फाउण्डर अध्यक्ष गगन मलिक फाउण्डेशन रहे। समिति कौशाम्बी के संस्थापक राम विशाल पासवान ने बताया कि गगन मलिक फाउण्डेशन एवं कौशाम्बी इण्टरनेशनल संघकाया एजुकेशनल फाउण्डेशन कौशाम्बी के संयुक्त तत्वाधान में भगवान बुद्व की प्रतिमाओं का वितरण किया गया।
श्रीलंका में बौद्व धर्म ग्रहण करने वाले गगन मलिक मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये कहा कि सम्राट अशोक ने 84000 हजार स्तूप बनवाये थे, उतनी ही संख्या में बुद्व प्रतिमाओं का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि धम्म को अपनाकर एक अच्छे इंसान आप बन सकते हैं। वह किसी भी धर्म का हो। भगवान बुद्व के विचारों और उनके सत्कर्मों पर चलकर एक अच्छा हिन्दू, एक अच्छा मुस्लिम, एक अच्छा ईसाई, एक अच्छा सिक्ख बना जा सकता है। आप चाहे जिस धर्म-मजहब से हों। आयोजक राम विशाल पासवान ने बताया कि मुख्य अतिथि का 51 किलो की भारी-भरकम फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और भगवान बुद्व की प्रतिमा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
डाॅ0 गगन मलिक ने कहा कि राम विशाल पासवान के नेतत्व में उत्तर प्रदेश में पहले बु़़द्ध प्रतिमा घर-घर पहुॅचाने का कार्य किया जायेगा। इसमें पदयात्रा ‘धम्म’ को घर घर पहुॅचायेगें। उन्होने कहा कि डाॅ0 बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी के बाद भारत में धम्म का कार्य जिस गति से बढना चाहिए नहीं किया गया। नेताओं ने धम्म के कार्य को अच्छी गति से नहीं बढाया। डाॅ0 गगन मलिक ने कहा कि जनवरी 2023 परभनी महाराष्ट्र से चैत्य भूमि (मुम्बई) तक थाईलैण्ड देश के 100 वरिष्ठ भन्ते द्वारा भगवान बुद्व की अस्थियों के साथ लाखों की संख्या में गगन मलिक फाउण्डेशन के बैनर तले भव्य धम्म पद यात्रा हमने 600 किलोमीटर निकाली, जो अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी धम्म यात्रा है।

जिसमें बाबा साहब के बाद पहली छह लाख लोग शामिल हुये।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डाॅ0 मोहनराव वाकोडे, नेशनल हेड मेम्बरशिप (सदस्यत) गगन मलिक फाउण्डेशन ने मुख्य अतिथि के द्वारा किये गये कार्यों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। और गगन मलिक फाउण्डेशन की सदस्यता ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया। जिससे धम्म को घर-घर पहुॅचाया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामशरण सरोज, रामहित, श्रीराम, रंजीत, कुमार, डा0 अजय प्रकाश सरोज, विनोद कुमार मौर्य, सुशील कुमार, नरेश चन्द्र कुशवाहा, विष्णु सिद्वार्थ, नरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, डीसी हास्टल, अजीत कुमार, आशीष, राजीव पासवान, रामपाल दयाल, रामनाथ सरोज गायक, प्रमोद कुमार सरोज प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्व संघ उप्र, जितेन्द्र कुमार राय बलुआघाट हास्टल, रामप्रकाश बौद्व ग्राम प्रधान, अश्वघोष विशाल, सुमन, अनीता पूर्व ग्राम प्रधान, दीपिका पासवान, दीक्षा पासवान, राजू, रमेश कुमार, नीरज पासी, रामप्रवेश, रमेश पासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डाॅ0 धर्मेन्द्र कुमार भारतीय, अनुराग आर्य आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 अजय प्रकाश सरोज ने किया।

Amarnath jha – 9415254415 ,8318977396

e-mail- anjha94@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें